लातेहार, दिसम्बर 1 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। राशि के अभाव में मेनू के अनुसार नहीं बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा हैं। ऐसी स्थिति बरवाडीह के कई स्कूलों में है। शिक्षा विभाग के द्वारा समय पर एमडीएम की राशि का भुगतान नहीं किये जाने से ऐसी स्थिति बन गई है शिक्षकों को मेनू के मुताबिक मध्याह्न भोजन छात्रो को खिलाने में काफी दिक्कत हो रही है। हालांकि कई स्कूलों में मेनू के अनुसार किसी तरह मध्याह्न भोजन चलाने की पूरी कोशिश भी की जाती है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को छात्रो को चावल, दाल , हरी सब्जी एवं अंडा कड़ी, शाकाहारी के लिए मौसमी फल, मंगलवार को चावल, छोला या चना की सब्जी एवं सलाद, बुधवार को छात्रो को हरी सब्जी एवं सोयाबीन बड़ी युक्त भेज पुलाव तथा दाल देना है। वहीं गुरुवार को चावल, दाल, चोखा एवं हरी सब्जियुक्त भुजिया, शुक्रवार को चावल,...