आरा, दिसम्बर 12 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरकारी स्कूलों में विकास कार्य के लिए भेजे गये 50 हजार रुपये का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराने पर कार्रवाई की जायेगी। इसे ले डीपीओ स्थापना ने सभी बीईओ व आरा नगर के अवर विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजा है। बीते 21 नवंबर को ही स्कूल में विकास व असैनिक कार्य और अन्य कार्य के लिए 50 हजार रुपये के उपयोगिता प्रमाण पत्र की मांग की गयी थी। यह अब तक उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। मालूम हो कि शिक्षा विभाग की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिये गये निर्देश के अनुसार उपयोगिता प्रमाण पत्र जल्द जमा किया जाना है। डीपीओ ने निर्देश दिया है कि दी गयी राशि की बिल व उपयोगिता प्रमाण पत्र आज शनिवार तक कार्यालय में जमा करें। बिल व उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं कराने की स्थिति में बीईओ व अवर विद्यालय निरीक्षक के ...