लातेहार, जनवरी 9 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के अखरा बगीचा के कार्डधारियों को दो महीने का राशन वितरण नही होने के मामले की डीएसओ ने नव पदस्थापित एमओ सुमित कुमार तिवारी को जांच का निर्देश दिया है। बता दे कि जविप्र के डीलर कासिम और किरण समूह के बीच दो महीने का राशन वितरण फंस गया है। दोनों डीलर एक - दूसरे पर राशन वितरण करने के लिए फेंका फेंकी कर रहे हैं। क्योंकि डीलर कासिम के सस्पेंड होने की स्थिति में किरण समूह के द्वारा उन कार्डधारियों को राशन वितरण किया जा रहा था। मामले को डीएसओ ने काफी गम्भीरता से लिया है। एमओ सुमित कुमार तिवारी ने बताया कि वहां के कार्डधारियों को दिसम्बर 2025 और जनवरी 2026 का राशन वितरण नही होने के मामले की जांच का निर्देश डीएसओ के द्वारा मिला है। उन्होने बताया कि जविप्र दुकानों में जाकर शीघ्र स्थलीय जांच की जाएगी। जा...