नैनीताल, फरवरी 2 -- खाद्य पूर्ति नैनीताल, संवाददाता। जिला पूर्ति विभाग ने लाभार्थियों को राहत देते हुए राशन वितरण की समय-सीमा बढ़ा दी है। भारत सरकार की ओर से माह दिसंबर 2025 के राशन वितरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। वहीं जनवरी 2026 के राशन वितरण की समय-सीमा 28 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इस संबंध में सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में ऑनलाइन राशन वितरण प्रणाली के तहत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी पात्र लाभार्थी को राशन मिलने में परेशानी न हो। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन ने बताया कि सरकार राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत ऑनलाइन सिस्टम में सभी आवश्यक प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अध...