फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 28 -- फर्रुखाबाद। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनवरी के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न के वितरण की तारीख 28 जनवरी तक नियत की गई थी। तकनीकी समस्याओं के चलते ईपाश मशीन से खाद्यान्न वितरण को लेकर दिक्कतें आ रही हैं। इसको देखते हुये कोई भी राशन कार्ड धारक, खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रहे। 30 जनवरी तक राशन का वितरण सुनिश्चित किया जायेगा। इसके साथ ही कार्डधारकों को पोर्टीबिलटी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त करने की सुविधा रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.