गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। खाद्यान्न सामग्री का सही वितरण सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय पर उचित मूल्य की दुकानों को खुलवाने के उद्देश्य से बुधवार को शहर में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी रामेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने 44 उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण किया। इसमें चार दुकानें बंद पाई गईं। बंद पाई गई दुकानों में शादमुजतबा शमा खान बशारतपुर, रेशमा बेगम बिलन्दपुर, कौशल्या देवी बिलन्दपुर तथा के. उपभोक्ता भंडार, बनारसी भवन दाउदपुर है। इन पर विभाग ने जुर्माना लगाया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी संबंधित विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से दुकान खोलकर खाद्यान्न वितरण करें। उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान...