भागलपुर, जनवरी 5 -- लोदीपुर थाना क्षेत्र के गोराडीह-भागलपुर मुख्य मार्ग पर रविवार को धुरिया बगीचा के पास बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे की है। मृतक युवक की पहचान अगरपुर गांव के विजय चौधरी के पुत्र भोला कुमार (22) और रामजनम चौधरी के पुत्र किसन कुमार (18) के रूप में की गई है। मामले को लेकर परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक बाइक से पीडीएस दुकान राशन लेने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में बिजली के पोल से टकरा गए। जिसमें एक युवक भोला कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक किसन कुमार की इलाज के दौरान अस्पताल में शाम चार बजे मौत हो गई। गामीणों ने बताया कि बाइक भोला चला रहा था। दोनों मृतक पढ़ाई कर ...