कन्नौज, फरवरी 14 -- कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के औसेर गांव में घर से सरकारी राशन की दुकान जा रही एक वृद्ध महिला अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी। जिससे वह बेहोश हो गई। परिजन उसको लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जिले के थाना ठठिया क्षेत्र के गांव औसेर निवासी स्वर्गीय बाबूराम दोहरे की 65 वर्षीय पत्नी प्रेमा देवी शनिवार को घर से राशन लेने के लिए निकली थीं। रास्ते में अचानक चक्कर आने से तबीयत बिगड़ी और वह सड़क पर गिर गईं। पहली बार में तो महिला उठ गई लेकिन चंद सेकंड बाद महिला पुनः सड़क पर गिर गई। इस बार महिला की मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा महिला को स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला की मौत की पुष्टि कर दी। महिला की मौत पर परिजनों में कोहराम...