गोरखपुर, फरवरी 12 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो स्थित बलुहट्ठा में गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे बड़ा हादसा हो गया। कोटेदार लोरिक के यहां राशन वितरण के दौरान बगल में स्थित उसके भाई सवरू के मकान की छत पर बनी पुरानी चार इंच की दीवार अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ी। दीवार के मलबे में दबकर राशन लेने पहुंची गांव की लीलावती (65) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार राधिका (50) पत्नी रमाकांत के सिर व पैर में चोट आई है, गीता देवी (45) पत्नी राजेश को पीठ व हाथ में चोट लगी है, जबकि रामदुलारे मौर्य (64) के सिर में गंभीर चोट आई है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए माइधिया चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मि...