गोरखपुर, सितम्बर 18 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के बिलारी बड़ी में गुरुवार को कोटे की दुकान पर विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों को चोटें आई है। दोनों पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। संजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह कोटे की दुकान पर राशन लेने गया था। कोटेदार लाइन में लगने के बाद राशन देने मना कर दिया। जब कारण पूछा तो कोटेदार और उसका पुत्र जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारने पीटने लगे। वहीं दूसरे पक्ष से कोटेदार ने भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने व धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.