लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- लखीमपुर, संवाददाता। शहर से सटे खीरी टाउन कस्बे में एक दलित परिवार राशन न होने से दो दिन से भूखा है। छप्पर में रह रहे दलित परिवार को अब तक किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। यहां तक कि 2021 से राशन कार्ड बनवाने के लिए परिवार दौड़ रहा है। परिवार के किसी सदस्य का आधार कार्ड भी नहीं बन पाया है। शुक्रवार को परिवार की दृष्टि बाधित बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह अपनी व्यथा सुना रही है। इसके बाद पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। शहर से सटे खीरी टाउन नगर पंचायत के मोहल्ला हनिया टोला टोला में दलित परिवार पॉलीथिन तानकर जिन्दगी बसर कर रहा है। प्रताप की पत्नी का निधन हो चुका है। पांच बच्चे हैं। इनमें 16 साल की सोनी व 14 साल की मोनी के अलावा तीन और बच्चे हैं। बताते हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.