गढ़वा, फरवरी 21 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत भलुही सह करकट्टा गांव के दर्जनों राशन कार्डधारियों ने राशन नहीं मिलने पर नाराज होकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का घेराव शुक्रवार को किया। लिखित आवेदन उपायुक्त को देकर कारवाई की गुहार लगा चुके है। प्रदर्शन कर रहे लाभुकों ने बताया कि कार्डधारी विश्वलाल चौधरी, रमेश चौधरी, रामजी चौधरी, शकुंती देवी, रीना देवी, विनोद चौधरी, प्रभा देवी, शिव गोविंद चौधरी, दशरथ चौधरी, देवंती देवी, आरती देवी, रामप्यारे चौधरी, बरती देवी, लीलावती देवी, कृष्णा चौधरी सहित लगभग चार दर्जन से अधिक लोगों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन उपायुक्त को दिया है। उसके बाद भी उन्हें राशन उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि हम लोगों को जन वितरण प्रणाली के दुकानदार राजेश्वर राम करकट्टा गांव निवासी हैं। राशन वितरण करने में अनियमितता पाए ...