चक्रधरपुर, फरवरी 8 -- सोनुवा,संवाददाता। झामुमो नेता दीपक प्रधान ने शनिवार को सोनुवा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नाम पर मांग पत्र सौंप कर सोनापोस पंचायत के 182 कार्डधारियों को दो माह से राशन नहीं मिलने की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राशन डीलर दिनेश कुमार महतो को निलंबित किया गया है। नजदीकी राशन डीलर मां तारणी महिला मंडल सोनापोस को डीलर दिनेश कुमार महतो के 182 राशन कार्डधारियों का राशन वितरण करने का आदेश दिया गया है। लेकिन राशन कार्डधारियों को जनवरी एवं फरवरी माह का राशन वितरण नहीं किया गया है। मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने जल्द राशन वितरण कराने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...