औरैया, मार्च 17 -- अजीतमल, संवाददाता। राशन डीलर और प्रधान के बीच विवाद का मामला दो दिन से सोशल मीडिया की सुर्खियों में रहा। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने राशन डीलर की तहरीर पर प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। राशन डीलर हलौआ ने सांफर गांव के प्रधान आलोक पर आरोप लगाया है कि प्रधान द्वारा उससे 50 किलो चीनी की मांग की गई थी। 16 मार्च को सुबह 9:30 प्रधान उसकी दुकान पर आया और दुकान ना खोलने की बात कहते हुए उसके साथ अभद्रता करने लगा। प्रधान ने उसे धक्का मार दिया तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसके पुत्र शिवम को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रधान के समर्थन में हलौआ गांव के लोगों ने राशन डीलर के खिलाफ कम राशन तोलने तथा दबंगई करने का आरोप लगाकर एडीएम को शिकायती पत्र दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.