कटिहार, दिसम्बर 10 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के दुर्गापुर, सुखासन, बैशागोविन्दपुर, बकिया, सुखाय, गुरुमैला, वरेटा, सिक्कट, शिशिया, पश्चिमी बारीनगर, सकरैली, कान्तनगर और जगदीशपुर पंचायतों में जन वितरण प्रणाली ( पीडीएस ) के डीलरों की मनमानी चरम पर पहुंच गई है। इन पंचायतों में राशन कार्ड धारकों को सरकार द्वारा तय की गई मात्रा से कम अनाज दिया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि प्रति लाभुक मिलने वाले पांच किलो की जगह केवल चार किलो चावल या गेहूँ ही दिया जाता है। राशन उपभोक्ता राजेन्द्र मंडल, जनार्घन मंडल, रमेश शर्मा, मो. उस्मान, मो. जहांगीर, मो. आलमगीर, मो. ताहिर, बौकू रिषी, रामू रिषी, मोस्मात उर्मीला देवी , मोस्मात प्रेम लता देवी ने बताया कि जब कम अनाज देने का विरोध किया जाता है तो डीलर डांट-फटकार कर भगा देते हैं। उपभोक्ताओं के मुताबिक डीलर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.