गढ़वा, जनवरी 7 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआई गोदाम से 9006 क्विंटल राशन गबन मामले में तकनीकी जांच दल ने बुधवार को गोदाम की गहन जांच की। जांच टीम के द्वारा गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज जांच करने के लिए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर जब्त किया गया। साथ ही राइस मिल से राशन लोड कर गोदाम तक आने वाले ट्रकों के रास्ते में पड़ने वाले टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की भी जांच तकनीकी टीम के द्वारा किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि राइस मिल से राशन लदे ट्रक गोदाम तक आया की नहीं। जांच टीम में शामिल भवनाथपुर बीडीओ नंद जी राम ने बताया कि तकनीकी जांच दल के द्वारा सभी बिंदुओं की गहन जांच की जा रही है। उससे यह पता चल सकेगा कि राशन गोदाम तक कितना ट्रक राशन पहुंचा। जांच दल के द्वारा जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जा...