फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 17 -- शमसाबाद, संवाददाता। राशन कोटे को निरस्त किए जाने की आवाज उठायी गयी। राशन को लेकर जो वीडियो वायरल हुआ उसको देखते हुये टीम ने पहुंचकर जांच की। कोटेदार के पुत्र अभिषेक पर राशन वितरण में घटतौली का आरेाप लगाते हुये ग्रामीणों ने एक वीडियो वायरल किया था। आरोप था कि राशन तौलते समय कांटे पर ईंट रखकर कम राशन दिया जा रहा है। इसमें एक जनप्रतिनिधि और एक सरकारी कर्मचारी को पैसे देने की भी बात कही। वीडियो को देखते हुये इस पूरे मामले की जांच करने के लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार, सप्लाई इंस्पेक्टर अमित चौधरी, नेहा गुप्ता गांव पहुंची। 25 राशन उपभोक्ताओं ने अपने अपने बयान दर्ज कराये और घटतौली की शिकायत की। कोटेदार के पुत्र अभिषेक ने उपभोक्ताओ द्वारा लगाये गये आरोप को निराधार बताया। उन्होने कहा कि जनप्रतिनिधि को पैसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.