गढ़वा, मार्च 1 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। सरकार गरीबों के उत्थान के लिये लाख प्रयास करे किंतु उनके मातहत उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दे रहे हैं। सरकार की ओर से प्रतिमाह गरीबों को मिलने वाला राशन गरीबों के बीच बांटने के बजाय डीलर खुद डकार जा रहे हैं। ऐसा ही मामला नगर ऊंटारी प्रखंड के कुंबाखुर्द पंचायत में सामने आया है। लाभुकों ने राशन की हेराफेरी का आरोप लगाया है। पूजा महिला स्वयं सहायता समूह की डीलर के द्वारा फरवरी माह का अनाज 125 क्विंटल 39 किलोग्राम गरीबों के बीच बांटने के बजाय खुद डकार लिया। जानकारी के मुताबिक प्रखंड के कुंबाखुर्द में कुल 479 कार्डधारी हैं। उक्त कार्डधारियों को अनाज उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी पूजा महिला स्वयं सहायता समूह की डीलर की है। डीलर के द्वारा लाभुकों के लिये प्रतिमाह 125 क्विंटल 39 किलोग्राम अनाज का उठाव अनाज ग...