मिर्जापुर, मार्च 16 -- अदलहाट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के गरौड़ी गांव में शनिवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर राशन की दुकान से लौट रहे युवक पर तीन मनबढ़ों ने हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी भेज दिया गया। पुलिस तीन मनबढ़ों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। क्षेत्र के गरौड़ी गांव निवासी बसीउद्दीन पुत्र सुजाउद्दीन का आरोप है कि शनिवार की रात साढ़े नौ बजे भतीजा आतिफ पुत्र जमाल गांव के एक राशन की दुकान पर समान लेने गया था। दुकान से लौटते समय बीच रास्ते में सुनसान स्थान पर गांव के ही सकलैन, शाहरुख खान व मंकी खड़े थे। भतीजे आतिफ को देखते ही गाली गलौज देने लगे। जान से मारने की धमकी के साथ ही चाकू से उसके पेट में वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.