गंगापार, जनवरी 21 -- खूंटा गांव स्थित राशन की दुकान के चयन को लेकर हंगामा हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान की मिलीभगत से नियम कानून नजर अन्दाज कर आनन-फानन में किया गया, जो न्याय संगत नहीं है। पूर्व प्रधान खूंटा अनिल पांडेय, सर्वेश कुमार, अरूण कुमार तिवारी सहित कई ने बताया कि राशन की दुकान चयन को लेकर एडीओ समाज कल्याण सुशांत पांडेय की अगुवाई में सेक्रेटरी बृजेश द्विवेदी सहित अन्य सुबह पहुंच गए। एक पक्ष से ज्योति तिवारी पत्नी उमापति का आवेदन लेने के बाद समय से पहले वापस लौट गए। राशन की दुकान के अन्य अभ्यर्थी रहे आशीष कुमार का आवेदन नहीं लिया गया। पूर्व प्रधान खूंटा अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि राशन की दुकान को लेकर मुनादी कराने का एक निश्चित समय सप्ताह भर पहले होना चाहिए था, लेकिन एक दिन पूर्व 19 जनवरी को मुनादी कराई गई जो नियम विरूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.