देहरादून, नवम्बर 27 -- देहरादून। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के लोगों ने राशन की दुकानों को समय पर खोलने की मांग की है। गुरुवार को इस संबंध में पार्षद सतीश कश्यप के नेतृत्व में लोग पूर्ति कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि मनमानी करने वाले डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लोग क्षेत्र के नवनियुक्त इंस्पेक्टर अजय रावत से मिले। उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र में हाल ही में नई राशन की दुकानें खुलने के कारण उपभोक्ताओं के राशन कार्ड दूर-दूर की दुकानों में स्थानांतरित कर दिए गए हैं। जिससे लोग काफी परेशान हैं। लोगों को समय पर राशन नहीं मिल रहा है। उपभोक्ताओं को सही और नियमों का पालन करने वाले राशन विक्रेताओं से अटैच किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...