गाज़ियाबाद, दिसम्बर 9 -- गाजियाबाद। जिले में राशन का वितरण 10 दिसंबर से शुरू होगा, जो 28 दिसंबर तक किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को 21 किलोग्राम चावल और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर प्रति यूनिट दो किलो गेहूं, तीन किलो चावल दिया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड तीन किलो चीनी 54 रुपये में वितरित की जाएगी। राशन लेने में समस्या आती है तो जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...