पाकुड़, फरवरी 23 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी पीडीएस डीलर के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने सभी डीलरों को पीडीएस दुकानों का नाम, दुकान से संबंधित सूचना स्पष्ट रूप से वितरण केन्द्र में प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी दाल भात केन्द्र का रंग रोगन कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि अगले महीने से चावल दिवस या राशन दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा भौतिक निरीक्षण किया जाएगा। मृत लाभुकों का नाम 28 फरवरी तक हटाने का निर्देश दिया। आधार सीडिंग शत प्रतिशत करने एवं ई-केवाईसी शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया। सभी पीडीएस डीलर को शत-प्रतिशत फाइलेरिया का दवा खाने हेतु प्रेरित किया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.