महाराजगंज, जनवरी 4 -- महराजगंज, निज संवाददाता। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड का लाभ लेने वाले अपात्रों की छंटनी शुरू हो गई है। चार पहिया वाहन मालिको व दो लाख रुपये से अधिक आय वाले लोगों का नाम राशन कार्ड की सूची से हटाया जा रहा है। अपात्रों को सूची से हटाने के बाद वहां पात्रों का चयन कर राशन कार्ड जारी किया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की खाद्यान्न दिया जा रहा है। अधिनियम लागू हाने के बाद कुछ धनाड्य लोगों के नाम से राशन कार्ड बन गया था। वहीं अपात्रों का नाम भी राशन कार्ड की सूची में डाला गया था। कई बार सत्यापन व छटनी के बाद भी कुछ अपात्र अभी भी बचे हुए हैं। अब अपात्रों की सूची तैयार कर उनका नाम हटाया जा रहा है। कीरीना से पहले सस्ते दर पर राशन मुहैया कराया जाता...