बागेश्वर, फरवरी 10 -- बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व संवर्धन की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व संवर्धन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व वृद्धि एवं प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने पुराने लंबित वादों को टॉप प्रायोरिटी पर व्यक्तिगत रूप से प्रस्यु करने के साथ ही न्यायालय में अर्जेंसी फाइल करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामलों में प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने के लिए अभियोजन विभाग को पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यशालाएं आयोजित कराने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...