नई दिल्ली, फरवरी 4 -- दिल्ली सरकार राशन कार्ड धारकों को होली और दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर देगी। इस योजना का लाभ पीएनजी कनेक्शन धारकों को भी मिलेगा। यूपी में योगी सरकार पहले से ही होली और दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर दे रही है। वर्तमान में एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 853 रुपये प्रति सिलेंडर है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को केंद्र सरकार की 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी को समायोजित करने के बाद 553 रुपये प्रति सिलेंडर की सहायता दी जाएगी।सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को तोहफा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को महंगाई से राहत देने की दिशा में एक अहम और जनकल्याणकारी निर्णय लिया है। मंत्रिमंडल ने उस योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके अंतर्गत वर्ष 2026 से दिल्ली के सभ...