बेगुसराय, जनवरी 9 -- बखरी, निज संवाददाता। राशन कार्डधारियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। तय समय पर ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाभुकों का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा जिससे वे सरकारी राशन के लाभ से वंचित हो जाएंगे। इस बाबत एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने बताया कि ई-केवाईसी को लेकर पत्र जारी कर दिया गया है। जहां अनुमंडल क्षेत्र के सभी डीलर के यहां ई-केवाईसी का कार्य तेजी से किए जाएंगे। अब तक 80 प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि कई राशन कार्डधारियों की जांच की जा रही है जो वर्तमान में कहीं और निवास कर रहे हैं लेकिन उनका नाम यहां के राशन कार्ड में दर्ज है। एसडीएम ने सभी लाभुकों से आगामी 31 जनवरी तक ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से करा लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए लाभुकों को डीलर के यहा...