सराईकेला, दिसम्बर 5 -- सरायकेला, संवाददाता। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह कहा है कि जिन लाभुकों को राशन कार्ड में नाम अथवा पता सुधार के कारण आयुष्मान कार्ड निर्गत नहीं हो पाए हैं, उनके ई-केवाईसी की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कर कार्ड निर्माण सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने गुरुवार को ऑनलाइन बैठक कर आयुष्मान भारत योजना, अबुआ स्वास्थ्य कार्ड निर्माण और जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कहा कि छूटे हुए पात्र लाभुकों को चिह्नित कर योजना से जोड़ें। उपायुक्त ने प्रखंडवार आयुष्मान कार्ड क्लेम स्टेटस की समीक्षा करते हुए सभी लंबित दावों के क्लेम जेनरेशन और निष्पादन को निर्धारित समय में पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और निःशुल्क जांचों की जानकारी डिजिटल ...