छपरा, फरवरी 20 -- शिकायतों की जांच कर तुरंत प्रतिवेदन देने का टास्क जनता दरबार में 58 मामलों की सुनवाई डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश फोटो 10 कलेक्ट्रेट में फरियादी की समस्या को सुनते डीएम वैभव श्रीवास्तव, साथ में सदर एसडीओ नितेश कुमार व अन्य छपरा, नगर प्रतिनिधि। समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आमजनों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान कुल 58 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें रखीं। डीएम ने सभी मामलों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में सबसे अधिक मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े रहे। सदर प्रखंड की एक महिला आवेदिका ने बताया कि आवेदन देने के बावजूद उनका राशन कार्ड अब तक नहीं बन पाया है। इस पर जिलाधिकारी ने बीडीओ ...