मोतिहारी, जून 8 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में राशन कार्ड धारक सदस्यों का ई-केवाईसी शुरू है। इसके लिए तिथि विस्तारित सरकार के द्वारा की गई है। राशन कार्ड धारक सभी सदस्यों का ई केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद इसकी गति काफी धीमी है। जिले में 42 लाख 49 हजार 512 में अबतक 32 लाख 41 हजार 585 सदस्यों का ई-केवाईसी हो चुका है। अब भी 10 लाख 8 हजार 927 राशन कार्ड धारक सदस्य ई-केवाईसी से वंचित हैं। जिला आपूर्ति विभाग के द्वारा जारी डेटा के अनुसार जिले में 76.28 प्रतिशत लाभुक ही ई-केवाईसी करा सके हैं। उपभोक्ता जन वितरण प्रणाली दुकानदार के यहां ई-केवाईसी करा सकते हैं। ई केवाईसी निःशुल्क है। सिर्फ आधार कार्ड लेकर जाना है। पॉस मशीन पर अंगूठा लगा ई केवाईसी कराना है। अरेराज ई केवाईसी में आगे, सिकरहना सबसे पीछे: ई केवाईसी में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.