रुडकी, जनवरी 13 -- नारसन, संवाददाता। नारसन कलां में मंगलवार को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। सर्वाधिक समस्याएं राशन कार्ड संबंधित रही। आर्य समाज मंदिर में आयोजित शिविर में दस से अधिक विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और कुछ का मौके पर ही निदान किया गया। ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने बताया शिविर में सर्वाधिक समस्याएं राशन कार्ड संबंधित थी जिसमे नए परिवार के लोग अलग राशन कार्ड बनाए जाने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा सामुदायिक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निदान करने का सराहनीय कार्य किया जा रहा हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...