रामपुर, दिसम्बर 16 -- क्षेत्र के गांव भौरकी जदीद निवासी अनुभव शर्मा के अनुसार उसका राशन कार्ड काट दिया गया था। इसकी शिकायत लेकर वह गांव के राशन डीलर के पास पहुंचा। आरोप है कि वहां मौजूद कमलेश सिंह व लखन सिंह ने अनुभव को देख कर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर लाठीडंडों से पीट दिया। धर्मपाल ने भी मारपीट की। शोर मचने पर अनुभव के परिजन आए तो आरोपी भाग खड़े हुए। कोतवाल संजय कुमार ने बताया की मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...