सिमडेगा, मार्च 26 -- सिमडेगा। झारखंड सरकार के द्वारा राशन कार्ड की केवाईसी कराने का आदेश दिया गया है। जो आदिवासी बहुल सिमडेगा जिला के सुदूर ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गया है। सरकार के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने भी 31 मार्च तक सभी राशन कार्ड धारकों को केवाईसी कराने का निर्देश दिया है। अब केवाईसी कराने के लिए आधार अपडेट नहीं रहने से परेशानी हो रही है। जिले के सुदूर पंचायतों में रहने वाले ग्रामीणों को 60 से 70 किमी का सफर कर आधार अपडेट करवाने ग्रामीण जिला मुख्यालय तक आना पड़ता है। आधार अपडेट करवाने वालों की संख्या अधिक है। पोस्ट ऑफिस में तो हर दिन ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है। भीड़ बढ़ने से हर दिन ग्रामीणों को घंटों भूखे प्यासे रहते हुए कड़ी धूप में खड़ा रह कर अपनी पारी का इंतजार करना पड़ता है। लाइन में कम देर खड़ा होना पड़े इसके लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.