पटना, फरवरी 6 -- जन वितरण प्रणाली के राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी 28 फरवरी तक हो सकेगा। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने लाभुकों से अपील की है कि जिनका भी ई-केवाईसी नहीं हुआ है, वह अनिवार्य रूप से जल्द करा लें, ताकि उन्हें आगे भी निरंतर खाद्यान्न प्राप्त करने में कोई असुविधा नहीं हो। विभाग ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि राज्य के सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों पर ई-पॉस यंत्र के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन यथा हाथ की उंगलियों अथवा आईआरआईएस स्कैनर के माध्यम से निःशुल्क ई-केवाईसी कराया जा सकता है। इसी प्रकार देश में कहीं से भी फेसियल ई-केवाईसी एप से अपना ई-केवाईसी कर सकते हैं। वैसे राशन कार्डधारी जो अपने राज्य से बाहर निवास कर रहे हैं, उन्हें लौटने की आवश्यकता नहीं है, वह देश में किसी भी पीडीएस दुकान पर जाकर ई-केवाईस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.