धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता जिले में राशन कार्डधारकों को हर महीने चना दाल नहीं मिल रही। दो-तीन महीने बीत जाने पर एक महीने की बांटी जा रही है जबकि खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने दावा किया था कि हर महीने कार्डधारकों को चना दाल मिलेगी। पुराना बकाया जो चला आ रहा था, उसे बाद में देने के बात कर नए सिरे से हर महीने चना दाल बांटने की घोषणा की थी। बता दें कि प्रत्येक कार्डधारक को हर माह एक किलो चना दाल एक रुपए में दी जा रही है। ग्रीन कार्डधारक को चावल व दाल, वहीं पीएच कार्डधारक को चावल, दाल व गेहूं दिया जा रहा है, लेकिन दाल समय पर नहीं मिल रही है। इससे लाभुक निराश हैं। मामले में अधिकारी भी ठोस जवाब नहीं दे पा रहे हैं। वहीं विभाग के कर्मचारी का कहना है कि फरवरी में चना दाल वितरित की जाएगी। यह चना दाल मई महीने की है। विभाग को समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.