गुमला, मार्च 24 -- चैनपुर। चैनपुर बीडीओ यादव बैठा ने जानकारी दी कि राशन कार्ड के सभी सदस्यों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। 31 मार्च तक ई-केवाईसी नहीं कराया गया,तो संबंधित व्यक्ति का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी देशभर में कहीं से भी कराया जा सकता है, इसलिए बाहर रहने का बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।अब तक चैनपुर प्रखंड में 55प्रतिशत राशन कार्ड का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है। बाकी बचे कार्ड धारकों के लिए 21 से 27 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी लाभार्थियों को राशन कार्ड और आधार कार्ड के साथ जन वितरण केंद्र पर आकर ई-केवाईसी कराना होगा। ई-केवाईसी के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर आवश्यक हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद राशन कार्ड की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। अधिकारियों ने सभी लाभार्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.