घाटशिला, मार्च 22 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड सभागार में शुक्रवार को जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डा.अशोक कुमार ने सभी जविप्र दुकानदारों राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित सभी श्रेणी के राशनकार्ड धारकों का ई-केवाईसी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव ने घोषणा किया है कि कार्डधारकों के बचे हुए ई-केवाईसी पूरा करने के लिए 21 से 27 मार्च तक अभियान चलाकर ई-केवाईसी पूरा करें। जविप्र दुकानदार इस दौरान कार्डधारकों के घर घर पहुंचे एवं ई-केवाईसी पूरा करें। पोटका प्रखंड क्षेत्र में वर्तमान 70 प्रतिशत ही ई-केवाईसी हो पाया है। इसे शतप्रतिशत करना है। उन्होंने कहा एनएफएसए योजना का खाद्यान्न व धोती-साड़ी का वितरण भी शतप्रतिशत कर सूचना दें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.