प्रयागराज, दिसम्बर 9 -- दीपावली के दिन 21 अक्तूबर को मुंडेरा में रोडवेज संविदाकर्मी रावेंद्र उर्फ मुन्नू की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में फरार फैज उर्फ शाहफैज को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। 50 हजार इनामी फैज के पास से एक अवैध तमंचा व दो कारतूस भी बरामद की गई है। पुलिस हत्याकांड के छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, अब एक अन्य वांछित इनामी हसनैन की तलाश जारी है। धूमनगंज व कर्नलगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर न्याय विहार मोड से आगे सूबेदारगंज स्टेशन के पास फैज उर्फ शाहफैज निवासी लोहरा थाना संदीपनघाट कौशाम्बी को गिरफ्तार किया। फैज हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा था। हत्याकांड के बाद तत्कालीन मुंडेरा चौकी प्रभारी और धूमनगंज थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया था। धूमनगंज थाना प्रभारी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.