फरीदाबाद, जनवरी 6 -- फरीदाबाद। छत्रपति अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में रावल क्रिकेट अकादमी ने आरएस क्रिकेट अकादमी के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से कार्तिक अधाना के शानदार प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। एसआर क्रिकेट अकादमी की टीम बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में 111 रन पर आलआउट हो गई। मोहम्मद दिलशान ने 43 और अकील ने 15 रन बनाए। रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से कार्तिक अधाना ने चार, कनिष्क भाटिया व कर्तव्य भारद्वाज ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रावल क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट के नुकसान पर 27 ओवर में 115 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।विराट त्यागी ने 32 और देव भड़ाना ने 19 रन बनाए। एसआर क्रिकेट अकादमी की ओर से माधव ने दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। --- आठ और नौ जनवरी ...