देहरादून, अप्रैल 10 -- दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बल्लूपुर एवं मोहित नगर क्षेत्र में व्यापार मंडल का गठन किया। बल्लूपुर मोहित नगर में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोंन ने बताया कि बैठक में केसर सिंह रावत को अध्यक्ष और रवि साहनी को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी कई समस्याएं उठाई। मैसोंन को इस बाबत मेयर सौरभ थपलियाल से दूरभाष पर बात की। इसके बाद व्यापारी कैंट विधायक सविता कपूर से मिले और समस्याओं से अवगत करवाया। मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, महामंत्री पंकज डिडान, संयोजक देवेंद्र साहनी, अरविंद बिष्ट, अतुल सिंघल, विनायक चड्ढा, अभिषेक चावला, संतोष कोठियाल, अमर सिंह बिष्ट, भूपेन्द्र बिष्ट, नत्थरूराम, सत्यप्रकाश, प्रदीप, नरेंद्र कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.