कानपुर, फरवरी 21 -- कल्याणपुर। केशवपुरम निवासी 25 वर्षीय मनीष दुबे उर्फ गणेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां नीलम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। युवक के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...