कानपुर, फरवरी 12 -- कल्याणपुर, संवाददाता। रावतपुर में दबंगों ने एक घर पर बम फेंककर इलाके में दहशत फैला दी। पीड़ित पक्ष ने कार में आगजनी करने का भी आरोप लगाया है। इलाकाई लोगों ने बाल्टियों से पानी फेंककर आग पर काबू पाया। हालांकि पुलिस ने सिर्फ आगजनी की बात करते हुए बमबाजी को सिरे से खारिज कर दिया है। रावतपुर के हसनपुर निवासी मनमोहन यादव ने बताया कि कार पार्किंग को लेकर तीन दिन पहले इलाके के दो युवकों से विवाद हो गया था। तब युवक धमकी देकर चले गए थे। बुधवार रात वह परिवार के साथ सो रहे थे। तेज धमाके की आवाज सुनकर बाहर आए तो मकान की दीवार का प्लास्टर उखड़ा था। घर के बाहर खड़ी कार से लपटें उठ रहीं थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम ने लोगों से पूछताछ के बाद घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.