प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- श्री अवंतिका रामलीला एडीए कॉलोनी में 35 फीट और महर्षि महेश योगी आश्रम अरैल में 30 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। श्री अवंतिका रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि भागवताचार्य राजेंद्र शुक्ल ने भगवान श्रीराम, माता जानकी की आरती कर किया। राम रावण युद्ध अत्यंत रोमांचकारी रहा। अंत में अग्नि बाण चलाकर राम ने रावण का वध किया। चारों ओर सिया वर रामचंद्र की जय गूंजने लगे। पुतला दहन के पश्चात जमकर आतिशबाजी हुई। वहीं महर्षि महेश योगी आश्रम में 30 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। आश्रम प्रभारी बसंत दास, आश्रम प्रभारी सुनील श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...