मऊ, अक्टूबर 1 -- मऊ। नगर समेत ग्रामीण अंचलों गुरुवार को रावण वध के साथ दशहरा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। दशहरा पर्व पर सूर्य अस्त होते ही लगभग छह बजे शाम को भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध किया जाएगा। वहीं, शहर के क्षेत्र के प्रसिद्ध दशई पोखरा समेत विभिन्न ग्रामीण अंचलों में दशहरे मेले की भी धूम रहेगी। नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध दशई पोखरा, रेलवे कालोनी समेत अन्य स्थानों पर औसतन 35 से 40 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया जा रहा है। मुगलिया सल्तनत काल से दशहरा पर्व पर बुराई पर अच्छाई के प्रतीक रावण के पुतले के दहन का प्रचलन है। शहर क्षेत्र में ऐतिहासिक दशई पोखरा और रामलीला के मैदान में रावण का पुतला जलाया जाता है। जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जुटते हैं। रामलीला समिति के महामंत्री संजय वर्मा ने बताया कि शहर में ऐतिहासिक दशई पोख...