गया, सितम्बर 28 -- शहर के गांधी मैदान में विजयादशमी को आयोजित होने वाला रावण वध समारोह की तैयारी चल रही है। विजयादशमी यानी गुरुवार को स्टेशन रोड से श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। ऊंट-घोड़े और बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकलेगी। दिल्ली के पंजाबी बैंड और श्रीराम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र होंगे। यह जानकारी रविवार को गांधी मैदान में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में श्री दशहरा कमेटी चैरिटेबुल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय कुमार तरवे ने दी। बताया कि इस बार निकलने वाली शोभायात्रा और भव्य होगी। 2 अक्टूबर की अपराह्नन करीब 3 बजे स्टेशन रोड से निकलकर निर्धारित मार्गों से होते हुए शाम करीब 5 बजे गांधी मैदान पहुंचेगी। लाइट, साउंड के साथ आतिशबाजी की जबर्दस्त व्यवस्था की गई है। दिल्ली का पंजाबी बैंड और श्रीराम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र होंगी। महासचिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.