गाजीपुर, दिसम्बर 27 -- दिलदारनगर। नगर पंचायत के माई जी कुटिया में जन सेवा समिति की ओर से मंदिर परिसर में नौ दिवसीय रामलीला का आयोजन किया गया। शुक्रवार की रात विंध्याचल से आए कलाकारों ने पूजन-अर्चन के बाद रामलीला का शुभारंभ हुआ। अंतिम दिन रात्रि में रावण वध और राम राज्य अभिषेक का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। समिति के अध्यक्ष प्रवीण जायसवाल ने बताया कि रामलीला का आयोजन 18 से 26 दिसंबर तक चला। कार्यक्रम में मनोज वर्मा, राहुल जायसवाल, दिलीप जायसवाल, अरविंद रौनियार, धन्नजी वर्मा, दिलीप वर्मा, मंजय और उमेश वर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...