सिद्धार्थ, फरवरी 23 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। भवानीगंज क्षेत्र के भड़रिया गांव में चल रहे रामलीला का शुक्रवार की रात प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। मंचन देख श्रद्धालु हर्षित हो जयकारा लगाने लगे। कलाकारों ने दौरान दिखाया कि लंका के सभी योद्धाओं व रावण के परिवार से जुड़े महारथियों की मौत के बाद रावण मैदान में आता है, जहां राम से भयंकर युद्ध होता है। अंत में रावण मारा जाता है। इसके बाद कलाकारों ने दिखाया कि 14 वर्ष तक वनवास व रावण का वध करने के बाद जब राम अयोध्या पहुंचे तो नगरवासियों ने दीप जलाकर स्वागत किया। इसके बाद राम का राज्याभिषेक होते ही चारो ओर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस अवसर पर विजय मिश्र, संतोष पासवान, अष्टभुजा, शैलेन्द्र, मनोज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.