मुंगेर, फरवरी 3 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। सीताकुंड माघी मेले के दूसरे दिन सोमवार को एक हृदयविदारक घटना में तीन वर्षीय बच्चे की रावण कुंड में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, मुंगेर मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर सदर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध सीताकुंड में एक फरवरी से एक माह तक चलने वाला माघी मेला आयोजित हो रहा है। इस मेले में जिले सहित आसपास के कई जिलों से विक्रेता अपने-अपने सामान बेचने के लिए पहुंचे हैं। इसी क्रम में मधेपुरा जिले के बैचो मुनि अपनी पत्नी और तीन वर्षीय पुत्र देवराज के साथ खिलौने की दुकान लगाने मेले में आए थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे बैचो मुनि पास में लगे नल पर स्नान कर रहा था। इसी दौरान उनका तीन वर्षीय पुत्र बिना बताए उनके पीछे-पीछे चल पड़ा। ...