नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि रावण का भी अंत हुआ था। कंस का भी अंत हुआ था। हिटलर और मुसोलिनी का भी अंत हुआ था। और आज उन सब लोगों से लोग नफरत करते हैं। आप सुप्रीमो ने कहा कि आज हमारे देश में तानाशाही चरम पर है। तानाशाही और अहंकार करने वालों का अंत बहुत बुरा होता है। सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी निंदा की है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी दिखाती है कि भाजपा की केंद्र सरकार को अपना अंत नजर आ रहा है। जैसे कंस को अपना अंत नजर आ रहा था, सुनाई दे रहा था और डर के मारे वो देवकी की हर संतान को अपना काल समझ रहा था। वैसे ही आज भाजपा की सरकार को हर आंदोलन में इनकी सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.