औरंगाबाद, फरवरी 6 -- गोह, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का 66वां जन्मदिन गोह में मनाया गया। पार्टी के प्रदेश महासचिव रामकुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और उनके राजनीतिक जीवन व योगदान पर चर्चा की। इस अवसर पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू कुशवाहा, राकेश रोशन, चितरंजन कुमार, डॉ. सुमन कुशवाहा, निरंजन चंद्रवंशी, अशोक सिंह, मुखिया प्रतिनिधि राजू वर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...